होम क्वारेंटाईन व्यक्ति ने किया नियमों का उल्लंघन,पुलिस ने संस्थागत क्वारेंटाईन सेन्टर भिजवाया

आनंद शर्मा की रिपोर्ट
बाडमेर | पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु आज शनिवार दिनांक 09.05.2020 को कोविड-19 निगरानी कमेटी जैसिन्धर स्टेशन गडरारोड़ से लिखित शिकायत मिलने पर अमोलखराम पुत्र उमेदाराम जाति मेगवाल निवासी जैसिन्धर स्टेशन जो दिनांक 03.05.20 को जिला झालावाड़ से गांव आया था जिसको 14 दिवस तक होम क्वांरटीन हेतु रखा गया था।, मगर उक्त व्यक्ति द्वारा बार बार होम क्वांरटीन नियमो का उल्लघन भंयकर महामारी के समय होम क्वांरटीन मे नही रहकर बार बार बाहर घुमकर महामारी को फैलाने का प्रयास करते पाये जाने पर अमोलखराम को धारा 151 सीआरपीसी मे गिरफ्तार कर तहसीलदार गडरारोड़ के समक्ष पेश करके होम क्वांरटीन से संस्थागत क्वांरटीन सेंटर कस्तुरबा गांधी विधालय हरसाणी मे क्वांरटीन किया गया।  

आमजन से अपील :- पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि होम क्वांरटीन किये गये व्यक्ति नियमो का पालन करते हुए अपने होम क्वांरटीन में नियमो के अधीन रहें तथा उनके पड़ोसियो से अपील की जाती है कि बाहर से आने वाले व्यक्ति जो होम क्वांरटीन किये गये है वह अगर नियमो की अवहेलना करते है तो उसकी जानकारी नजदीकी पुलिस थाना पर अवश्य दे ताकि उनके विरूद्व कठोर कानुनी कार्यवाही की जा सके।
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget