सिणधरी | बाड़मेर जिले के सिणधरी उपखंड क्षेत्र में जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए थानाधिकारी जेठाराम जयपाल द्वारा अलग-अलग टीमें गठित करके मुख्य हाईवे रोड जालोर की तरफ खारा फांटा चेक पोस्ट पर गहनता से जांच करते हुए वाहनों की आवाजाही होती है। इसी प्रकार बाड़मेर से आने वाले समस्त छोटे बड़े वाहनों का सिणधरी नदी के पुल पर लगे हुए चेकपोस्ट पर समस्त वाहनों का नाका प्रभारी सालाराम मेघवाल हेड कांस्टेबल एवं ढाकाराम कांस्टेबल द्वारा वाहनों को चेक करके बड़ी निगरानी के साथ छोटे वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जा रहा है।
सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है एवं बड़े वाहनों को बाईपास से निकलने की इजाजत देते है। सिणधरी पुलिस द्वारा सिणधरी के चारों तरफ कड़ी निगरानी की जा रही है, जिससे कोरोना संक्रमण शहर के अंदर नहीं फैले इसको लेकर कई बड़े उच्च अधिकारी एसडीएम,तहसीलदार,शिक्षा अधिकारी आदि अधिकारियों ने अपने अपने स्तर पर कोरोना निगरानी कमेटी गठित करके अपना-अपना मोर्चा संभाल रखा है। 40 डिग्री के इस कड़ी धूप में कई उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी सफाई कर्मी मीडिया कर्मी कोरोना महामारी में अपनी ड्यूटी निभा रहे है।
