गुड़ामालानी | उपखंड क्षेत्र के डेडावास जागीर से परमार परिवार से मिश्राराम परमार पुत्र सुरताराम परमार नर्सिंग ऑफिसर दिल्ली एम्स मे पिछले दो माह से कोरोना योद्धा के रूप में लगातार सेवायें देते हुए इस जंग को जितने मे लगे हुए हैं। इस विश्व सकंट महामारी को हम सब को मिलकर हराना होगा।
डेडावास जागीर परमार परिवार से पूर्व सरपंच भावी देवी महिलाओं मे कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए महिलाओं को जागरूक करने, उसके पति बाबुलाल परमार वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नगर, वीरमाराम परमार पंचायत सहायक ग्राम पंचायत सडा, हरजीराम परमार पंचायत सहायक डेडावास जागीर, नरपत परमार व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेडाना सहित उनके छोटे भाई तुलसाराम परमार आईआईटी दिल्ली मे अध्ययनरत होनहार प्रतिभावान भी आमजन को जागरूकता के साथ डेडावास जागीर का पूरा परमार परिवार कोरोना वायरस आपदा मे कर्मवीर योद्धा बनकर सतर्कता टीम के साथ घर घर जाकर निरन्तर सेवाएं देते हुए स्थानीय लोगों के साथ प्रवासी लोगों को जागरूक व स्वस्थता सावधानी के साथ मिलकर इस विकट घडी पर विजय प्राप्त करने के लिए डटे हुए हैं।

