
सिणधरी | उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डंडाली के एवाड़ी मानजी में खाद्य सुरक्षा के तहत डोर टू डोर राशन का गेंहू वितरण किया जा रहा है। सरपंच गुलाबसिंह महेचा ने बताया की कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। राज्य सरकार के आदेश अनुसार किसी को राशन की दुकान पर आने की तकलीफ ना हो और सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए उचित मूल्य की दूकान से राशन को वाहन से डोर टू डोर वितरण किया गया। डीलर श्यामलाल ने बताया कि सभी राजस्व गांवो में डोर टू डोर राशन में गेहूं का वितरण किया गया । इस दौरान सोशल डिस्टेंस का विशेष रूप से ध्यान रखा गया । इस खाद्य वितरण में पंचायत सहायक शंकरसिंह का महत्वपूर्ण सहयोग रह रहा है।
