पिस्टल से फायर करते हुए विडियो वाॅयरल के मामले मे आरोपी पिस्टल मय 1 कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता

आनंद शर्मा की रिपोर्ट
बाडमेर | जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि सरहद बालोतरा के बुडीवाडा ग्राम में पिस्टल से फायर करते हुए विडियो वाॅयरल की घटना का पुलिस थाना बालोतरा द्वारा खुलासा करते हुए मुल्जिम विक्रमपुरी पुत्र करणपुरी जाति गोस्वामी निवासी कोटकासता जालोर हाल निवासी गांधीपुरा बालोतरा को एक पिस्टल मय कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। जिसका विवरण निम्न प्रकार है :- 

                  पिस्टल से फायर करते हुए विडियो वाॅयरल की घटना को पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा गंभीरता से लेते हुए श्री निरंजनप्रतापसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना बालोतरा के नेत्त्व मे एक विशेष टीम का गठन कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिये गये जिस पर श्री खेताराम उ.नि. मय पुलिस पार्टी द्वारा तकनीकी सहायता व मुखबीर से जानकारी प्राप्त कर  विडियो वायरल के सम्बंध मे सम्पुर्ण जानकारी करने पर मुल्जिम विक्रमपुरी पुत्र करणपुरी जाति गोस्वामी निवासी कोटकासता जालोर हाल निवासी गांधीपुरा बालोतरा द्वारा पिस्टल से फायर करते हुए का विडियो होना पाया गया जिसपर मुल्जिम विक्रमपुरी को दस्तयाब कर पुछताछ करने पर स्वय द्वारा फायर करना स्वीकार करने पर उसके कब्जा से एक पिस्टल मय कारतूस बरामद किया जाकर मुल्जिम को गिरफ्तार कर उसके विरूद्व पुलिस थाना बालोतरा पर आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने मे सफलता हासिल की गई।
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget