कलयुगी पुत्र ने की पिता की कुल्हाड़ी मार हत्या


गुड़ामालानी | जिले के आरजीटी थाना क्षेत्र में एक पुत्र ने अपने ही पिता की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी। आरजीटी रावली नाडी नगर पुलिस थाना अधिकारी भाखराराम विश्नोई ने बताया कि गंगादेवी पत्नि बालाराम ने पुलिस थाना आरजीटी रावली नाडी नगर में रिपोर्ट पेश कर बताया कि मैं और मेरा पति बालाराम जाति जाट उम्र 65 वर्ष निवासी रतनासर गुरूवार रात्रि को खाना खाकर सो गए तो रात को करीब 2 बजे मेरा पुत्र दानाराम अपने हाथ में कुल्हाडी लेकर आया और आते ही मेरे पति के सिर पर वार किया जिससे उनका सर फट गया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद दानाराम मौके से फरार हो गया। रिपोर्ट में बताया कि मृतक बालाराम व उसके काका-भाई धर्माराम कि आपस में अनबन थी व धर्माराम ने मेरे पति से रंजिश रखते हुए धमकी दी थी की तुझे तेरे ही बेटे से मरवाउंगा। धर्माराम और दानाराम ने योजनाबद्ध तरीके से मेरे पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया तथा जिला एमओबी टीम को मौके पर बुलवाकर घटना स्थल का अनुसंधान कर साक्ष्य एकत्रित किए। मुलजिम की तलाश की जा रही है।
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget