बाड़मेर कोतवाली पुलिस द्वारा गुरूवार देर रात बडी कार्यवाही,7 जुआरियो से 2 लाख 27 हजार 225 रूपये बरामद


बाडमेर शहर में लाॅक डाउन के दौरान सार्वजनिक स्थान पर रात्रि में जुआ खेलते हुये 7 जुआरियो से 2 लाख 27 हजार 225 रूपये की बड़ी मात्रा मे जुआ राशि बरामद करने मे महत्पुर्ण सफलता

 बाड़मेर सरहदी बाड़मेर जिले की पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान गुरूवार देर रात बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए सार्वजनिक स्थान पर रात्रि में जुआ खेलते हुये 7 जुआरियो से 2 लाख 27 हजार 225 रूपये की बड़ी मात्रा मे जुआ राशि बरामद करने मे महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त की।



आनन्द शर्मा पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि श्री रामप्रतापसिंह नि.पु. थानाधिकारी कोतवाली बाडमेर के नेतृत्व मे श्री मगनखां स.उ.नि. मय पुलिस पार्टी द्वारा बाड़मेर शहर में अम्बर सिनेमा के

पिछे गली में लाॅक डाउन के दौरान सार्वजनिक स्थान पर रात्रि में जुआ खेलते हुये 7 जुआरियो को गिरफतार कर उनके कब्जा से 2,27,225 रूपये की बड़ी मात्रा मे जुआ राशि बरामद करने मे सफलता हासिल की गई है।


दिनांक 14.5.20 की रात्री मे श्री रामप्रतापसिह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व मे श्री मगन खान स.उ.नि. मय जाब्ता श्री नीम्बसिंह कानि 220, श्री अर्जुनसिंह कानि 1205, श्री तगाराम कानि 237, श्री रतनसिंह कानि 1401, श्री राजकुमार कानि 1838 द्वारा मुखबीर की ईतला पर बाडमेर शहर में अम्बर सिनेमा के पिछे गली मे दबिश दी गई तो वहां पर सड़क पर रोड़ लाईट मे सार्वजनिक स्थान पर ताश के पतो पर रोकड़ रूपयो से दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये जाने पर आरोपी 

1. विशाल पुत्र सोहनलाल जाति जैन निवासी कल्याणपुरा
2. मुकेश पुत्र जगदीश चंन्द्र जाति जैन निवासी कल्याणपुरा
3. महेश कुमार पुत्र हस्तीमल बोथरा जैन निवासी आजाद चैक, 
4. वचन सिंह पुत्र हरीसिंह राजपुत निवासी गरल 
5. हितेश पुत्र मिश्रीमल जैन निवासी प्रतापजी की प्रोल 
6. मुकेश कुमार पुत्र लुणकरण भंसाली निवासी सुनारो का वास बाडमेर  
7. राजेन्द्र कुमार पुत्र जुगलकिशोर जैन निवासी
माहेश्वरी भवन की गली हाईस्कूल रोड बाडमेर को गिरफ्तार किया जाकर उनके कब्जा से कुल 2 लाख 27 हजार 225 रूपये बरामद किये जाकर पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर में प्रकरण संख्या 185 दिनांक 15.5.20 धारा 13 आरपीजीओ के तहत दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget