मदर्स डे पर आनलाइन आयोजित प्रतियोगिता में काव्य प्रस्तुति के लिए मिला सम्मान

राष्ट्रीय मदर्स प्राइड अवार्ड - 2020

रिपोर्टर गोविंद दाखा, बाड़मेर | जिले के कल्याणपुर ब्लॉक के दो युवा साहित्यकारों को मिला मदर्स प्राइड अवार्ड 2020। पुरष्कृत शिक्षक फोरम बाड़मेर के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार ने बताया कि जीताराम मकवाना और बालाराम भाटी को श्रीमती द्रोपदी देवी मेमोरियल ट्रस्ट, गोरखपुर, उत्तरप्रदेश द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आनलाइन मातृ दिवस प्रतियोगिता में कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ धनञ्जय मणि त्रिपाठी, संयोजिका डॉ मणि अभय मुथा तथा विशिष्ट अतिथि मोनिका महाजन मणि ने मदर्स प्राइड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सुशील लुहाड़िया ने कविताओं की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। मदर्स डे पर श्रीमती द्रोपदी देवी मेमोरियल ट्रस्ट, गोरखपुर उत्तर प्रदेश द्वारा मातृ दिवस पर आनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें देश के सभी प्रांतों से 250 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बाड़मेर जिले से जीताराम मकवाना और बालाराम भाटी को इस आनलाइन कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
             श्री परिहार ने दोनों युवा साहित्यकारों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि पेशे से अध्यापक जीताराम मकवाना और हिंदी साहित्य के विद्यार्थी बालाराम भाटी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी माँ के प्रति उभरे भावों तथा मन के विचारों को प्रस्तुत कर सम्मानित होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात हैं।
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget