राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

बाड़मेर | देश प्रदेश में चल रही कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के समर्थकों ने यह निर्णय लिया कि चौधरी के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान कर उन कोरोना योद्धाओं के हाथ मजबूत करेंगे जो कि कोरोना महामारी से संघर्ष कर रहे हैं। खेमसिद्ध डोनर्स क्लब बाड़मेर के संयोजक हरीश गोदारा भुरंटिया ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर के ब्लड बैंक में बुधवार सुबह 10 से 2 बजे तक रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
इधर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के जन्म दिवस के उपलक्ष में  बुधवार को बालोतरा राजकीय नाहटा हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है और साथ ही अस्पताल में फल फ्रूट वितरित किए जाएंगे और पशुओं के लिए हरा चारा डाला जाएगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम सोशल डिस्टेसिंग की पालना की जाएगी। उन्होंने रक्तदान शिविर में शामिल होने वाले लोगों को सोशल डिस्टेसिंग की पालना करने व आमजन के जीवन बचाने के लिए रक्तदान कर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है।
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget