स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पचपदरा में नवप्रवेश प्रक्रिया पांच मार्च से शुरू

मरुवाणी न्यूज़ नेटवर्क @ पचपदरा || पचपदरा तहसील  मुख्यालय पर स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल पचपदरा में सत्र 2020- 21 के लिए कक्षा 6 के रिक्त स्थानों पर नवप्रवेश एवं कक्षा 7 से 9 तक रिक्त एवं उपलब्ध स्थानों पर प्रवेश प्रक्रिया 5 मार्च से शुरू होगी। प्रवेश के लिए 12 मार्च तक पंजीयन किया जाएगा एवं 26 मार्च को अंतिम रूप से पात्र छात्र-छात्राओं की सूची जारी की जाएगी ।  
कक्षा 9th में रिक्त सीटों पर 28 मार्च को विद्यालय में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च को चयनित आवेदकों के फॉर्म भरकर 1 अप्रैल से नियमित  शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा । 
प्रवेश प्रक्रिया के सम्बंध में ज्यादा जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य जयदेव चारण ने बताया कि कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 28 मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा ।  बालोतरा ब्लॉक के इच्छुक अभिभावक प्रवेश फॉर्म कार्यालय से प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक जमा करवा सकते है।
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget