नि:शब्द - युवती से कथित तौर पर रेप के बाद गोली मारकर उसे जला दिया

मरु वाणी न्यूज़ नेटवर्क @ बक्सर || बिहार के बक्सर जिले में एक युवती से कथित तौर पर रेप के बाद गोली मारने और उसे जलाने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि आज सुबह (लगभग 6 बजे) लड़की के जले हुए शरीर को इटाढ़ी से बरामद किया है. बता दें कि बक्सर बिहार की राजधानी पटना से करीब 100 किलोमीटर दूर है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों की सूचना के बाद हमने लड़की का शव बरामद किया जो कमर से ऊपर तक जली हुई है. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा मालूम होता है कि लड़की की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना सोमवार रात की है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की पहचान और उम्र का अभी पता नहीं चल सका है. उन्होंने कहा, 'लड़की नाबालिग है या बालिग, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा.'

पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि सबूतों को नष्ट करने के इरादे से जलाए जाने से पहले लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. पीड़िता के सिर में गोली लगी थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से एक खाली कारतूस भी बरामद किया है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि सैकड़ों ग्रामीण सुबह घटनास्थल पर एकत्र हुए, लेकिन उनमें से कोई भी लड़की की पहचान नहीं कर सका, क्योंकि वह कमर से ऊपर बुरी तरह से जली हुई थी. बता दें कि हाल ही में हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक युवती की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी और उसे जला दिया गया था. इस घटना को लेकर पूरे देश में गम और गुस्सा है. मामले की गूंज संसद से सड़क तक सुनाई पड़ रही है| राजस्थान के टोंक में भी एक छह साल की बच्ची को रेप के बाद मार दिया गया था|
हम समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाली खबरें नहीं लिखना चाहते लेकिन कुछ खबरें ऐसी होती है. 


[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget