6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

मरुवाणी न्यूज़ नेटवर्क @ टोंक || टोंक में घर से लापता 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। रविवार को बच्ची का शव घर से 300 मीटर दूर झाड़ियों में पड़ा मिला। घटनास्थल पर शराब की बोतल और कचौड़ी भी मिली। बच्ची के गले पर बेल्ट बंधी मिली, जो उसी के स्कूल की यूनिफॉर्म की है। शनिवार को बच्ची स्कूल से आने के बाद अचानक गायब हो गई थी।
हत्यारे ने बच्ची के स्कूल बेल्ट से उसका गला घोंटकर मारा। बच्ची के कपड़ों पर काफी खून मिला। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। वारदात में गांव या आसपास के ही किसी व्यक्ति का हाथ होने की आशंका है। एसपी आदर्श सिद्धू का कहना है कि 'प्रथम दृष्टया, दुष्कर्म और हत्या का मामला है। घटना की जांच की जा रही है। कुछ साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही खुलासा करेंगे।'
पुलिस का मानना है कि आरोपी बच्ची को जानता होगा। वह उसे बहलाकर साथ ले गया। इसके बाद शराब पीकर दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या कर दी। आरोपियों की तलाश में स्पेशल टीम लगाई गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 साल की बच्ची अपने ननिहाल में रहती थी। शनिवार को स्कूल से घर लौटने के बाद दोपहर करीब 3 बजे बच्ची अचानक लापता हो गई। गांव में ही बच्ची के 4 मामा और उनका परिवार रहता है। बच्ची जिस मामा के पास रहती थी, उन्होंने सोचा कि वह किसी दूसरे मामा के घर होगी। शनिवार शाम 7 बजे तक बच्ची घर नहीं लौटी, तब सभी की चिंता गहराई। रविवार को गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर बच्ची का शव सुनसान जगह पर झाड़ियों में मिला।
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget