सामूहिक विवाह 30 जनवरी को

मरू वाणी न्यूज़ नेटवर्क @ समदड़ी || पीपाजी क्षत्रिय पांच पट्टी दर्जी समाज का सामूहिक विवाह 30 जनवरी को श्री पीपाजी मंदिर समदड़ी में आयोजित किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीपाजी मंदिर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। सारा खर्चा समाज द्वारा उठाया जाएगा। पारसमल तेजाजी गोयल समदड़ी ने बताया कि समाज द्वारा नेक सराहनीय काम कर किया जा रहा है। समाज के ऐसे युवक-युवतियां, जिनके माता पिता की शादी का खर्चा नहीं उठा पाते हैं उनकी शादी के लिए समाज द्वारा पूरा खर्चा वहन किया जाएगा। करीब 21 जोड़े शामिल होंगे। लड़के या लड़की के अभिभावक को 15000 रुपए ट्रस्ट मे जमा करवाना होगा। देय उपहार में वर के लिए सूट, कपड़ा, साफा, सौ रुपए नकद, वधु के लिए सोने का टॉप्स, (कानून) सोने की फीणी, (नाक की) वरी वेश चांदी का जूड़ा, चांदी की पायल, कांसे की थाली, कटोरी, बाजोट ,पलंग, बिस्तर एवं लोहे की अलमारी इत्यादि दिया जाएगा। यह जानकारी दी।
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget