मानव को मानवता का दर्जा देने वाले संविधान दिवस की मनाई खुशी


मरूवाणी न्यूज़ नेटवर्क @ बालोतरा || डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह एवं सेवा समिति के बैनर तले संविधान दिवस मनाया गया। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल नगर परिषद् बालोतरा पर मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी और समिति समन्वयक भैरूलाल नामा व समिति अध्यक्ष नागनाथ कालबेलिया के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया।

           इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि आज ही के दिन बाबा साहेब ने संविधान लिख कर संविधान सभा को सौंपा था जिसकी हम 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं इसी संविधान से आज देश चल है हमें बाबा साहेब के काम को याद रखना है। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना व संविधान की शपथ भैरूलाल नामा ने दिलाई। एलआईसी विकास अधिकारी मानाराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय संविधान की पालना करना प्रत्येक भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। 
          एडवोकेट डूंगरसिंह नामा कहा कि भारतीय संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष भवरलाल भाटी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश मीणा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल नामा,सालगराम परिहार, नाराणणराम गैवा, महेन्द्र दायमा, ओम प्रकाश मोंगस, पारस परमार, नेमीचन्द जीनगर, जगदीश हिडाल, अशोक व्यास, विशनाराम चंदेल, भलाराम चौधरी, पृथ्वी राज जीनगर, पारस भाटी, गोतम जाटोल, राजू भाटिया, मुकेश बोस, डूरगरगर्ग, अरुण सिंह नामा सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाया गया। 
[blogger]

E-Maru Wani Network

{facebook#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {twitter#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {google-plus#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {pinterest#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {youtube#YOUR_SOCIAL_PROFILE_URL} {instagram#http://instagram.com/ranarambhatiya}

संपर्क फ़ॉर्म

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget